JEE Mains 2023: कुछ दिनों में NTA कर सकता परीक्षा की तारीख का ऐलान, जनवरी में होंगे एग्जाम, जानें यहाँ

JEE Mains 2023: कुछ दिनों में NTA कर सकता परीक्षा की तारीख का ऐलान, जनवरी में होंगे एग्जाम, जानें यहाँ

JEE Mains 2023: बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेंस के तारीख का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सप्ताह के खत्म होने पहले 11 दिसंबर तक डेट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाईट पर हो सकती है। वहीं इंजीनियरिंग एंटेरेन्स एग्जाम का आयोजन अगले साल मिड-जनवरी और अप्रैल में होगा। इसका मतलब है की एनटीए जनवरी के आखिरी सप्ताह तक मेंस का पहला अटेम्प आयोजित कर सकता है। वहीं दूसरा अटेम्प अप्रैल में हो सकता है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक घोषणा एनटीए ने नहीं की है। आखिरी बार नवंबर को अपडेट्स आए थे।

दूसरी तरफ इस बारे में अब तक मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तरफ से भी कोई अपडेट नहीं दी है। NTA फिलहाल परीक्षा की तारीख फिक्स करने की तैयारियों में जुटा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक मेंस 2023 की तारीख मंत्रालय द्वारा जारी किये गए कलेंडर के आधार पर तय किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार CUET, NEET और JEE की तारीख पहले से ही फिक्स होगी। ताकि बाद में किसी भी कन्फ़्यूजन या परेशानी की दिक्कत ना हो। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के तौर पर होगा। दो शिफ्ट में परीक्षाएं हो सकती है।

अभ्यर्थियों से गणित, केमिस्ट्री और फिजिक्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। पिछले साल मेंस परीक्षा का आयोजन दो सेशन में किया गया था। जिसके आधार पर विभिन्न एनआईटी, आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में छात्रों का दाखिला हुआ था। JEE Mains 2023 के रेजिस्ट्रैशन इस साल दिसंबर में शुरू होंगे। उम्मीदवारों से निवेश है कि वो ऑफिशियल वेबसाईट nta.ac.in पर अपडेट्स के लिए विज़िट करते रहें। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले jeemains.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर JEE Mains 2023 के रेजिस्ट्रैशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सभी डिटेल्स को आवेदन पत्र भरें और इमेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Submit बतं पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए आप एक प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews