JEE Mains Results 2022: छात्रों को सेशन 1 के रिजल्ट का है इंतजार, सेशन 2 के लिए रेजिस्ट्रैशन हुए शुरू, जाने

JEE Mains Results 2022: छात्रों को सेशन 1 के रिजल्ट का है इंतजार, सेशन 2 के लिए रेजिस्ट्रैशन हुए शुरू, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। JEE Mains Results 2022: जेईई मेंस सेशन 1 के रिजल्ट की घोषणा जल्द हो सकती है। एक तरफ जहां छात्रों को अब सेशन 1 के रिजल्ट का इंतज़ार वहीं दूसरी तरफ सेशन के लिए रेजिस्ट्रैशन प्रक्रिया आज यानि 6 जुलाई से शुरू हो चुकी है। बता दें की सेशन 1 की परीक्षा 29 जून 2022 को समाप्त हुई थी, जिसके बाद से ही रिजल्ट का इंतज़ार छात्रों को है। हालांकि NTA ने आन्सर की जारी कर दी है, जिसपर उम्मीदवारों ने कई सवाल भी उठाए।

यह भी पढ़े… शिखर धवन की अगुवाई में वेस्टइंडीज का सामना करेगी भारतीय टीम, सीनियर खिलाड़ियों को आराम

जल्द ही NTA के ऑफिशियल वेबसाईट पर जेईई के परिणाम घोषित हो सकते हैं। JEE Mains 2022 सेशन 2 के लिए रेजिस्ट्रैशन विंडो खुल चुका है और जो भी उम्मीदवार जुलाई में आयोजित होने वाली जेईई के सेशन 2 में हिस्सा लेना चाहते हैं वो रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं। रेजिस्ट्रैशन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक रात 11 बजे तक रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं। सेशन 2 की परीक्षा जुलाई 23 से शुरू होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों से अनुरोध है की वो NTA के ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर विज़िट करते रहें।

रेजिस्ट्रैशन के लिए स्टेप्स
  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाए।
  • फिर रेजिस्ट्रैशन फॉर JEE Mains 2022 सेशन 2 पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, पता, योग्यता और अन्य डिटेल्स अच्छे से डाले।
  • फिर से लॉग इन करें।
  • अब स्कैन इमेज और फोटो अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews