JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया जारी, जानें कितनी लगती है फीस, किसे मिलती है छूट

नवोदय विद्यालय में 2026-27 के लिए कक्षा 6 की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 29 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। चलिए आपको यहां की फीस की जानकारी दे देते हैं।
JNV Admission 2026

हर साल नवोदय विद्यालय में बच्चों के एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फॉर्म से लेकर एग्जाम सब कुछ होता है। एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाता है। एक बार फिर कक्षा 6 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया कक्षा 6 के स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए शुरू की गई है। जो पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 29 जुलाई रखी गई है। चलिए हम आपको एडमिशन के नियम और स्कूल में लगने वाली फीस के बारे में बता देते हैं।

नवोदय विद्यालय की फीस (JNV Admission 2026)

नवोदय सीबीएसई से संबद्ध रखने वाला रेजिडेंशियल स्कूल है। इस स्कूल की सबसे खास बात यह है कि यहां पर स्टूडेंट की ट्यूशन फीस नहीं लगती है। 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को यहां 600 रुपए प्रति महीना विद्यालय विकास निधि में जमा करवाने पड़ते हैं। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए यहां 1500 रुपए फीस लगती है। वहीं जो लोग एससी, एसटी और गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उनके लिए फीस कम है।

अच्छे इलाके में नवोदय की फीस

नवोदय विद्यालय अगर दुर्गम इलाके में मौजूद नहीं है तो स्टूडेंट्स को साल के 15714 यानी की 1746 रुपए महीना मेस की फीस देनी होती है। इसके अलावा 353 रुपए अन्य खर्च के भी लगते हैं।

दुर्गम इलाके में स्कूल

अगर नवोदय विद्यालय खतरनाक इलाके में है तो यह फीस 18333 रुपए साल यानी की 2037 रुपए महीना होती है। इसके अलावा अन्य खर्च के 353 रुपए लगते हैं।

अत्यंत दुर्गम इलाका

अगर स्कूल बहुत ज्यादा दुर्गम इलाके में है और वहां कठिन परिस्थितियों है तो स्टूडेंट्स को 19242 रुपए साल भर की फीस देनी होगी। इस हिसाब से महीने के 2138 रुपए होते हैं। इसी के साथ 407 रुपए अतिरिक्त चार्ज भी लगेगा।

यूनिफॉर्म की कितनी है फीस

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को मेस की फीस के अलावा यूनिफॉर्म की फीस भी देनी पड़ती है। जम्मू, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख में यह 3696 रुपए है। उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दादर, गोवा, तेलंगाना, केरल, अंडमान, निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, जैसी जगहों पर यूनिफॉर्म फीस 2640 रुपए है। राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, चंडीगढ़ में यह 3300 रुपए रखी गई है।

किताब और अन्य खर्च

स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए कोर्स के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाती बस साल भर के लिए 800 हर स्टूडेंट से लिए जाते हैं। नहाने और टॉयलेट के उपयोग में आने वाली चीजों के लिए 1320 रुपए साल। मेडिकल एक्सपेंस 360, स्टेशनरी 1008 और बेड का 792 रुपए साल लिया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews