MANIT भोपाल में निकली है 127 पदों पर भर्तियां, यह है आवेदन की अंतिम तिथि, ऐसे करें अप्लाई

MANIT

MANIT Bhopal Recruitment: मौलाना आजाद कॉलेज भोपाल ने 127 पदों पर भर्तियां निकाली है। यह भर्तियां फैकल्टी पदों के लिए निकाली गई हैं।

किन किन पदों पर निकली हैं भर्तियां

कुल 127 पदों पर निकली इन भर्तियों में, 62 भर्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए, 44 भर्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए और और 21 भर्तियां प्रोफेसर के पद के लिए निकाली गई है। इन सभी भर्तियों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी आवेदकों के लिए 1200₹ फीस निर्धारित की गई है। वही अनुसूचित जाति जनजाति व दिव्यांग जनों के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.manit.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकता है। जिसके बाद इस ऑनलाइन आवेदन की प्रति आवेदकों को हार्ड कॉपी के रूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के जरिए “The Registrar, MANIT Bhopal, Link Road Number 3, Near Kali Mata Mandir, Bhopal (M.P.) – 462003” के पते पर भेजना होगी। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि संस्थान द्वारा 3 अगस्त निर्धारित की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews