केंद्रीय विद्यालय में कितनी है कक्षा 1 से 12वीं तक की फीस? यहां जानें सारी डिटेल्स

केंद्रीय विद्यालय संगठन के नेतृत्व में चलने वाले केवी स्कूल अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए पहचाने जाते हैं। चलिए आज हम आपको इन स्कूलों की फीस बता देते हैं।
Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में से एक है। सरकारी स्कूलों का नाम अगर सामने आता है। तो वहां अपने बच्चों को पढ़ाने की बात सुनकर माता-पिता असमंजस की स्थिति में नजर आते हैं। उन्हें लगता है कि सरकारी स्कूल में बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा कैसे मिलेगी। लेकिन KVS School एक ऐसी जगह है, जिनका नाम सुनकर हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का एडमिशन इसमें हो जाए।

देशभर में कुल 1256 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा तीन स्कूलों का संचालन विदेश में भी किया जा रहा है। यह ऐसे स्कूल है जिनमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी जाती है। सबसे पहले इन्हीं कर्मचारियों के बच्चों को यहां एडमिशन दिया जाता है। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर अन्य बच्चों का चयन होता है। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि केवी में बच्चों को पढ़ने के लिए कितनी फीस देनी पड़ती है।

कितनी है केंद्रीय विद्यालय की एडमिशन फीस

बच्चों की फीस की प्रक्रिया एडमिशन से शुरू होती है। सबसे पहले तो हम आपको केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन फीस के बारे में बता देते हैं। इस चीज को सुनकर कोई भी खुश हो जाएगा क्योंकि आजकल के प्राइवेट स्कूलों में लगने वाला हजारों रुपया आपको इस स्कूल में बिल्कुल भी नहीं देना पड़ेगा। यहां पर केवल 25 रुपए एडमिशन फीस विद्यार्थी के प्रवेश के लिए ली जाती है और रजिस्ट्रेशन फीस 100 रूपये लगती है।

कितनी है Kendriya Vidyalaya की ट्यूशन फीस

इस स्कूल में कक्षा 9 से दसवीं तक की ट्यूशन फीस 200 रुपए और 11वीं 12वीं कॉमर्स और ह्यूमैनिटी के लड़कों की फीस 300 रुपए लगती है। 11वीं और 12वीं में साइंस विषय से पढ़ाई करने वाले बच्चों की फीस 400 रूपये लगती है। यह फीस केवल लड़कों के लिए है लड़कियों के लिए ट्यूशन फीस माफ रखी गई है।

लगती है विद्यालय विकास

एडमिशन और ट्यूशन फीस के अलावा बच्चों को यहां विद्यालय विकास निधि जमा करवाना पड़ती है। कक्षा 1 से लेकर दसवीं तक और 11वीं 12वीं कॉमर्स और ह्यूमैनिटी के स्टूडेंट्स के लिए हर महीने ये 500 रुपए रखी गई है। इसके अलावा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 100 रुपए कंप्यूटर फीस भी लगती है। वहीं जो 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट है, उन्हें डेढ़ सौ रुपए देने होते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews