MP: छात्रों के लिए आखरी मौका, 30 जून से पहले करें आवेदन, मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को 30 जून तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। ऐसे में वे विद्यार्थी जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है।इससे उन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया एरियर का भुगतान, दो किस्तों में आएगी राशि

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2022-23 के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून थी।

उल्लेखनीय है कि पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, शोध उपाधि एवं स्नातकोत्तर उपाधि के लिए दी जाती हैं। अभ्यर्थी यदि एमपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो पूर्व में प्रदत्त आईडी का प्रयोग कर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert: इन पदों पर निकली है भर्ती, 5 जुलाई से पहले करें आवेदन, जाने नियम और पात्रता

नवीन रेजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज को स्वयं द्वारा सत्यापित कर आवेदन की प्रति के साथ आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मध्यप्रदेश सतपुड़ा भवन द्वितीय तल ‘घ’ विंग भोपाल में जमा करा सकते हैं।आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.bcwelfare.mp.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन www.scholarshipportal.mp.nic.in पर भी किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews