आज जारी होगा MCC NEET UG Counseling का सेकेंड राउंड का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

क्या आप भी NEET UG 2024 काउंसलिंग के दूसरे चरण के Seat Allotment के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि ऐसा है तो आपको बता दें कि आज इसके नतीजे आने वाले हैं। यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं।
आज जारी होगा MCC NEET UG Counseling का सेकेंड राउंड का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

NEET UG 2024 काउंसलिंग के दूसरे चरण के Seat Allotment परिणाम आज, 13 सितंबर 2024, शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। दरअसल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी किए जाने वाले इन नतीजों से उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाएगी कि उन्हें किस मेडिकल कॉलेज में सीट अलॉट की गई है। वहीं उम्मीदवारों को बता दें कि परिणामों की जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे, जिसका लिंक mcc.nic.in है।

दरअसल दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट परिणामों की घोषणा आज दोपहर लगभग 2 बजे के करीब होने की संभावना जताया जा रही है। वहीं ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी अपडेट्स के लिए MCC की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें। जानकारी के अनुसार परिणामों के जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट मिल जाएगी, उन्हें अगले चरण की जानकारी दे दी जाएगी, जिसमें संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी शामिल होगी।

Seat Allotment के बाद रिपोर्टिंग:

वहीं दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, अब उन्हें 14 से 20 सितंबर 2024 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सीट स्वीकार करने के बाद, कृपया उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि आप 20 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट कर लें। ऐसे में यह समय सीमा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद आपकी सीट का अलॉटमेंट रद्द हो सकता है।

यहां जानिए अगली प्रोसेस:

इसके साथ ही कॉलेज में रिपोर्ट करने के बाद, चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। दरअसल यह सत्यापन 21 और 22 सितंबर 2024 को संपन्न होगा, और इसके बाद ही रिपोर्ट MCC को भेज दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि सत्यापन की प्रक्रिया 22 सितंबर के बाद संपन्न नहीं की जाएगी, इसलिए सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ पूर्ण और सही हों।

यहां जानिए तीसरे राउंड की प्रक्रिया:

वहीं आपको दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली या आपने सीट को स्वीकार नहीं कि है, तो आप तीसरे राउंड में भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आपको जानकारी दे दें कि तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर 2024 से शुरू होगा, और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2024 है। जानकारी के अनुसार यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर दिया है, तो ऐसे में आपको केवल आवेदन फॉर्म भरना होगा, फीस का पुनः भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews