MPPSC Exam : उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में उम्मीदवारों (candidates) को बड़ी राहत दी है। एक तरफ जहां उम्मीदवार तीसरी लहर की वजह से परीक्षा देने को लेकर संशय में है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा 2021 (assistant director exam 2021) और डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 (Dental Surgeon Exam 2019) के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (official website) से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल MPPSC असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा 2021 और डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा सहायक संचालक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके लिए नोटिफिकेशन 2021 में जारी किया गया था। बता दें कि इससे पहले सहायक संचालक संवर्ग की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस मामले में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा परीक्षा स्थगन की सूचना के विज्ञापन जारी किए गए थे।

Read More : पर्वों से सीखिए जीवन का प्रबंधन- प्रवीण कक्कड़

वहीं मध्यप्रदेश कर्मचारी राज्य बीमा सेवा श्रम विभाग मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश शासन हेतु डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करेंगे।

कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • डाउनलोड एडमिट कार्ड दिखाई देगा उस पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड पेश ओपन होगा इसमें सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा सहायक संचालक संवर्ग के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मध्यप्रदेश शासन रितु डेंटल सर्जन के पदों पर होने वाली भर्ती के विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • अपनी जन्मतिथि दर्ज करें
  • वेरीफिकेशन को पूरा करें
  • भविष्य इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें

MPPSC असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा 2021 Admit Card

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2021/AdmitCard/AD21Login.aspx

MPPSC डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 Admit Card

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2021/AdmitCard/DS19Login.aspx

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews