MPPSC Result : एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है।
mppsc result

MPPSC Result : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 (State Forest Service Examination 2021) के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। प्राप्तांक और चयन सूची भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने 87% मुख्य भाग की चयन सूची ही जारी की है। वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्रपाल के लिए कुल 42 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं सहायक वन संरक्षक के लिए कुल 7 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • “होमपेज पर “What’s New: सेक्शन में जाएं।
  • अब “राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 परिणाम” के लिंक दिखेगा।
  • वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्रपाल/ सहायक वन संरक्षक की प्राप्तांक सूची/ चयन सूची के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • अपना स्कोर चेक करें। भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews