NCERT ने शुरू किया 11 विषयों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, 11वीं-12वीं के छात्र उठा सकते हैं लाभ, ऐसे करें आवेदन

एनसीईआरटी ने SWAYAM पोर्टल कई ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। जिसका लाभ कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र फ्री में उठा सकते हैं।
ncert free online course

NCERT Online Course: नेशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग 11 विषयों के लिए 28 कोर्स ऑफर कर रहा है। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र SWAYAM पोर्टल पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। सभी कोर्स एनसीईआरटी ने नए पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। एनरॉलमेंट की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2024 है। कोर्स 30 सितंबर तक समाप्त भी हो जाएंगे। 

11वीं और 12वीं के छात्र उठा सकते हैं इन कोर्स का लाभ

कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी अकाउंटेन्सी (पार्ट-1), बायोलॉजी (पार्ट 1, पार्ट 2), बिजनेस स्टडीज (पार्ट-1), केमिस्ट्री (पार्ट 1,पार्ट 2), इकोनॉमिक्स (पार्ट 1), भूगोल (पार्ट 1, पार्ट 2), मैथमैटिक्स (पार्ट 1,पार्ट 2), फिजिक्स (पार्ट 1,पार्ट 2), सायकोलॉजी (पार्ट 1,पार्ट 2) और सामाजिक विज्ञान (पार्ट 1 ऑनलाइन कोर्स ऑफर कर रहा है। वहीं 12वीं के लिए बायोलॉजी पार्ट 1, बिजनेस स्टडीज पार्ट 1, केमिस्ट्री पार्ट 1, इकोनॉमिक्स पार्ट 1 , भूगोल पार्ट 1, पार्ट 2), गणित (पार्ट 1), फिजिक्स (पार्ट 1,पार्ट 2), सायकोलॉजी (पार्ट 1) और सामाजिक विज्ञान (पार्ट 1) कोर्स ऑफर कर रहा है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन कोर्स के लिए खुद को Enroll करने के लिए सबसे पहले swayam.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन कोर्स के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें।
  • फ्री में खुद को कोर्स के लिए एनरॉल करें।
  • कोर्स के रिसोर्स का एसेस प्राप्त करें।
  • अब फाइनल असेस्मेंट का लाभ उठायें और सर्टिफिकेशन प्राप्त करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews