NEET PG 2023: सरकार ने किया इंटर्नशिप की तारीखों में बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर

NEET PG 2023: सरकार ने किया इंटर्नशिप की तारीखों में बड़ा बदलाव, छात्रों को मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर

NEET PG 2023: देश में मेडिकल छात्रों द्वारा नीट पीजी की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग जोरों-शोरों से हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमबीबीएस छात्रों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। 7 फरवरी यानि आज सरकार ने परीक्षा में बैठे वाले उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। दूसरी बार Intersnship की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जहां पहले इंटर्नशिप पूरा करने की कट-ऑफ डेट 30 जून अब उसे 11 अगस्त कर दिया गया है। इससे पहले 31 मार्क से बढ़ाकर 30 जून की गई थी।

मंत्रालय ने बताई ये वजह

इस निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों समेत 5 राज्यों में 13 हजार से अधिक एमबीबीएस छात्रों के फ्यूचर को देखते हुए नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए इंटर्नशिप पूर्ण करने की आखिरी तारीख  को बढ़ाकर 31 अगस्त करने का निर्णय लिया गया है।

BDS छात्रों को मिली राहत

इतना ही नहीं केन्द्रीय सरकार ने BDS छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा की है। मंत्रालय के मुताबिक कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 3 हजार से अधिक बीडीएस छात्र नीट एमडीएस 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। विलंबित इंटर्नशिप के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों को राहत देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पात्रता पूर्ण करने के लिए इंटर्नशिप की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जिन 2023 कर दिया हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews