NEET PG उम्मीदवारों को NBEMS की चेतावनी, अहम नोटिस जारी, न करें ये 8 गलती, जानने के लिए पढ़ें खबर 

नीट पीजी से जुड़े फर्जी नोटिस और एसएमएस को लेकर एनबीईएमएस ने सख्ती दिखाई है। उम्मीदवारो के लिए अलर्ट जारी किया है। एजेंट या दलालों से सावधान रहने को कहा है बचाव के लिए उपाय भी बताए हैं। आइए जानें क्या करें और क्या नही?
नीट एसएस समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, NBEMS ने जारी किया Exam Calendar

AI Generated

नीत पीजी उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 10 जुलाई को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसमें उम्मीदवारों को फर्जी नोटिस, एसएमएस और ईमेल से बचकर रहने की सलाह दी गयी है। NBEMS ने कहा, “बेईमान  एजेंट या दलाल फर्जी नोटिस का इस्तेमाल करके उम्मीदवारों से झूठ और फर्जी दावे कर सकते हैं। एनबीईएमएस के नाम का इस्तेमाल सोशल मीडिया/ईमेल/एसएमएस पर फिशिंग के लिए कर सकते हैं।”

कैंडिडेट्स को किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in को विजिट करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया अकाउंट भी की जानकारी भी बोर्ड द्वारा प्रदान की गई है। फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। यह एडवाइजरी परीक्षा की अखंडता बनाये रखने और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जारी की गयी है।

जरूर रखें इन बातों ख्याल (NEET PG 2025)

  •  व्हाट्सएप चैनल के अलावा एनबीईएमएस का कोई भी हैंडल या चैनल किसी अन्य सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। यदि आपको ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य किसी प्लेटफार्म पर बोर्ड के नाम से कोई नोटिस या एसएमएस ईमेल प्राप्त होता है, तो इस पर आसानी से भरोसा न करें।
  • जुलाई 2020 के बोर्ड अपने सभी नोटिस एक क्यूआर कोड का इस्तेमाल करता है, जिसे स्कैन करने पर ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस को देखा जा सकता है.
  • ध्यान रखें कि किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर एनबीईएमएस कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का एसएमएस या ईमेल नहीं भेजता.यदि आपको सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी एसएमएस या ईमेल प्राप्त होता है या सर्कुलर होता है, तो इसे एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सत्यापित जरूर करें।

कैसे करें शिकायत?

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी एजेंट या दलाल की तरफ से किसी भी तरह के फायदे का वादा हैं/ किसी भी नकली ईमेल/एसएमए/ टेलीफोन कॉल/ जाली दस्तावेज या व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया के जरिए परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र प्रदान करने का वादा किया जाता है। तो इसकी जानकारी कैंडिडेट एनबीईएमएस नोटिस में बताए गए ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।  जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews