NEET PG 2026 आवेदन में सुधार का मौका, 28 जुलाई तक खुला रहेगा करेक्शन विंडो, जान लें जरूरी नियम 

नीट पीजी 2026 के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार लॉग इन करके आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। इससे संबंधित नियमों की जानकारी होनी चाहिए। 
NEET PG 2026

नीट पीजी (NEET PG 2026) उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। NBEMS ने करेक्शन विंडो सक्रिय जर दिया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा 28 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। इस संबंध दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जिसका पालन आवेदकों को करना होगा। एडिट विंडो के दौरान कुछ डिटेल्स में बदलाव की अनुमति नहीं होती।

एक बार एक विंडो बंद हो जाने के बाद आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में किसी भी अन्य बदलाव की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। एडिट विंडो के दौरान नाम, ईमेल, आधार डिटेल्स, नेशनलिटी, टेस्ट स्टेट प्रेफरेंस, कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस और मोबाइल नंबर में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। क्योंकि उम्मीदवार कॉरेस्पोंडेंस कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस में एडिट करने की अनुमति नहीं होगी। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में बदलाव के लिए रिक्वेस्ट भेजा जाता है, तो उसे खारिज कर दिया जाएगा।

इन डिटेल्स बदलाव के लिए लगेगी फीस

NBEMS ने स्पष्ट किया है कि एडिट विंडो के दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता और न ही नया भुगतान किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं, इस स्थिति में उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।

सिलेक्टिव एडिट विंडो 31 जुलाई को खुलेगा 

एडिट विंडो बंद होने के बाद यदि आवेदन पत्र में अपलोड गई इमेज से संबंधित कोई भी कमी पाई जाती है, तो इसके बारे में उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। इसके बाद सिलेक्टिव एडिट विंडो खुलेगा। इस दौरान उम्मीदवार फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक में बदलाव कर पाएंगे। यह सुविधा 31 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ईमेल और लॉग इन डैशबोर्ड के जरिए उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी जाएगी। “इमेज स्क्रुनिटी” के टैब पर इमेज अपलोड निर्देशों के अनुसार सही इमेज को अपलोड करके गलतियों को उम्मीदवार सुधार पाएंगे।

सिलेक्टिव एडिट विंडो के दौरान उम्मीदवारों द्वारा फिर से अपलोड की गई इमेज की जांच भी एनबीईएमएस द्वारा की जाएगी। यदि इसमें कमी पाई जाती है, तो इसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को फिर से इमेज अपलोड करने के लिए ईमेल और डैशबोर्ड पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। लॉग इन डैशबोर्ड पर जाकर उम्मीदवार इमेज स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

अगस्त में होगी परीक्षा 

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में 30 अगस्त कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में को होने वाला है। शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त को जारी होगी। वहीं एडमिट कार्ड 27 अगस्त को उपलब्ध होंगे। परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews