NEET PG 2026 पर अपडेट, परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया में बदलाव की मांग, दिग्विजय सिंह ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र 

दिग्विजय सिंह ने नीट पीजी परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया में बदलाव को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीदवारों को पसंदीदा राज्य में एग्जाम सिटी चुनने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 है। 
digvijay Singh

नीट पीजी (NEET PG 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस बार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने कई बड़े बदलाव किए हैं। परीक्षा केंद्र के सिलेक्शन के लिए  तीन राज्य चुनने का विकल्प उपलब्ध करवाया गया है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को पसंद के हिसाब से सिटी चॉइस चुनने का अवसर देने की मांग की है।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में बताया कि कई अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने यह चिंता व्यक्त की है कि यदि किसी अभ्यर्थी को निवास स्थान से अधिक दूर या  राज्य के किसी दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं, तो उन्हें आर्थिक बोझ, यात्रा संबंधित कठिनाइयों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी होंगे।

NBEMS को निर्देश जारी करने की मांग 

दिग्विजय सिंह ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीट पीजी 2026 में परीक्षा केंद्र के चुनाव के लिए पसंदीदा राज्य के स्थान पर पसंदीदा शहर का उपलब्ध कराया जाए। इससे संबंधित निर्देश NBEMS को जारी करने की मांग उन्होंने की है। ताकि छात्र शांत दिमाग के साथ सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि, “प्रतियोगी परीक्षाओं का उद्देश्य परीक्षार्थियों की योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है। न कि उनपर व्यवस्थागत कठिनाइयों के कारण अतिरिक्त मानसिक एवं आर्थिक दबाव में डालना है।”

एग्जाम सिटी से जुड़े नए नियम 

नए नियमों के तहत नीट पीजी आवेदन के दौरान शहर नहीं बल्कि तीन पसंदीदा राज्यों को सेलेक्ट करने का मौका दिया जा रहा है। पहली प्राथमिकता एप्लीकेशन में बताए गए कॉरेस्पोंडेंस स्टेट की होनी चाहिए। वहीं बाकी दो पड़ोसी राज्य होने चाहिए। इसके लिए वैध कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस प्रूफ को भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे जमा करने के बाद बदलाव की कोई अनुमति नहीं होगी।

कब होगी परीक्षा?

नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट पीजी जी परीक्षा का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में 30 अगस्त को होने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को 25 से लेकर 28 जुलाई तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। सिलेक्टिव एडिट विंडो 31 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। शहर सूचना पर्ची अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं प्रवेश पत्र 27 अगस्त 2026 को जारी होंगे। परिणाम 30 सितंबर 30 सितंबर तक घोषित हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews