NEET PG 2026 की तारीख घोषित, इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी, 21 जुलाई तक करें आवेदन, इतनी है फीस 

नीट पीजी का आयोजन अगस्त में होगा। 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी हो चुका है, जिसमें फीस से लेकर एडमिट कार्ड की तारीख की जानकारी दी गई है। 
NEET PG 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने 1 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-पीजी (NEET PG 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 21 जुलाई 2026  रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडिट विंडो 25 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। जबकि सिलेक्टिव एडिट विंडो 31 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक एक्टिव रहेगा।

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 2500 रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नेट और बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in पर जाकर इंफॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है पात्रता?

जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है वे आवेदन कर सकते हैं। उनके पास राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग या पूर्ववर्ती भारतीय विज्ञान परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी एमबीबीएस योग्यता का स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा 30 सितंबर 2026 तक उम्मीदवारों को 1 साल की इंटर्नशिप भी पूरी करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट पीजी अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके पास जरूरी गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें।
  4. रजिस्ट्रेशन को पूरा करें। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  5. लॉग इन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  6. सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  7. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें। एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।
  9. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या सेव कर लें।

कब होगी परीक्षा?

नीट पीजी का आयोजन 30 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इसकी अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। 180 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए अंग्रेजी भाषा में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से कोई एक ऑप्शन सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews