NEET UG 2024: नीट यूजी पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, जान लें जरूरी गाइडलाइंस, देखें खबर

नीट यूजी के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकते हैं। मेडिकल परीक्षा का आयोजन 5 मई को सिंगल शिफ्ट में होगा।
neet ug 2024

NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा शुरू होने बस कुछ दिन बाकी है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले सप्ताह एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। मेडिकल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट http://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे।  इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत पड़ेगी।

5 मई से शुरू होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को देशभर के 557 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित होगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:20 बजे तक चलेंगे। 13 भाषाओं में पेन एंड पेपर मोड में परीक्षा का आयोजन होने वाला है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • NEET UG के पेज पर क्लिक करें।
  • अब “Latest News” के सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और “Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में एक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • हॉल टिकट से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए उम्मीदवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हेलपडेस्क की मदद ले सकते हैं। “neet@nta.ac.in” पर ईमेल भेजें।
  • एडमिट कार्ड के छेड़छाड़ न करें। किसी भी जानकारी में बदलाव न करें। वरना परीक्षा के दिन समस्या हो सकती है।
  • छात्र एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार UMANG एप और DigiLocker के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews