NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल और इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी, 5 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग में 4 चरण शामिल होंगे। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होंगे। शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार नियमों में बदलाव भी किया गया है। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 1 अगस्त को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2026 Counselling) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी उपलब्ध हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में कुल चार चरण शामिल होंगे। अंतिम चरण ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड का होगा। ऑल इंडिया कोटा राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। 5 से लेकर 12 अगस्त तक उम्मीदवार और आवेदन कर पाएंगे। राउंड-1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से लेकर 13 अगस्त जारी रहेगी। 12 अगस्त  शाम 4:00 बजे लॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

सीट आवंटन की प्रोसेसिंग 13 से लेकर 16 अगस्त तक की जाएगी। जिसके परिणाम 17 अगस्त को घोषित होंगे। आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग का मौका 18 से लेकर 22 अगस्त तक दिया जाएगा। उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 23 अगस्त तक होगा।

राउंड-2, 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग तारीख 

राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 14 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया 25 से लेकर 29 अगस्त तक चलेगी।  परिणाम 2 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को 3 से लेकर 8 सितंबर तक आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। राउंड-3 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 से लेकर 15 सितंबर तक जारी रहेगी। परिणाम 18 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जबकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड 27 सितंबर से शुरू होगा। आवेदन प्रक्रिया 28 से लेकर 30 सितंबर तक जारी रहेगी। परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

नीट यूजी काउंसलिंग में हुए कई बदलाव 

  • अब अपग्रेडेशन ऑप्शन चुनने वाले छात्रों के लिए कोई फिजिकल रिपोर्टिंग अब अनिवार्य नहीं होगी। केवल एडमिशन की फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए ही आवंटित कॉलेज में फिजिकल तौर पर रिपोर्ट करना होगा।
  • ऑनलाइन सीट छोड़ने ऑनलाइन सीट छोड़ने की सुविधा भी शुरू की गई है। जहां भी इजाजत हो काउंसलिंग पोर्टल के जरिए छात्र अपनी अलॉटेड सीट से इस्तीफा दे हैं।
  • कैंडिडेट डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI रिजर्वेशन लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं। अलग से ईमेल नहीं भेजा जाएगा।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट देखें 

  1. नीट यूजी एडमिट कार्ड
  2. नीट यूजी स्कोरकार्ड
  3. प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर
  4. कक्षा दसवीं और बारहवीं सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. ट्रांसफर और माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  7. वैध फोटो आईडी (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी इत्यादि)
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  10. स्टेट कोटा काउंसलिंग सीट के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  11. PwBD सर्टिफिकेट/UDID कार्ड

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.inपर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. “न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नीट यूजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर इत्यादि जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  6. काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र को भरें। सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  7. दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. शुल्क का भुगतान करें।
  9. इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग को पूरा करें।
  10. कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews