NEET UG 2026 काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, MCC ने जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह 

नीट यूजी को लेकर एमसीसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवारों को वीडियो ट्यूटोरियल देखने की सलाह दी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 अगस्त से शुरू होगा। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने 3 अगस्त को नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया (NEET UG 2026 Counselling) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो ट्यूटोरियल्स की जानकारी दी गई है। इसे देखने के बाद रजिस्ट्रेशन आवेदन करने की सलाह छात्रों को दी गई है। इस वीडियो ट्यूटोरियल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, चॉइस फिलिंग, जरूरी दस्तावेज और अन्य इत्यादि के बारे में बताया गया है।

यह कदम छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया से अवगत करने के उठाया गया है। ताकि उनसे कोई आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती न हो। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को पात्रता, शर्तें और अन्य जानकारी के बारे में पढ़ने की सलाह दी गई है, जो नीट यूनी काउंसलिंग इंफॉर्मेशन बुलेटिन में उपलब्ध है।

टोल फ्री हेल्पलाइन भी जारी 

तकनीकी समस्याओं को लेकर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की जारी किया गया है, जो 24x 7 उपलब्ध होगा। ईमेल के जरिए उम्मीदवार अपनी समस्याओं को mailto:mcc2026@gov.in साझा कर सकते हैं। छात्रों को तत्काल प्रभाव से सहायता दी जाएगी। जल्द से जल्द इसका निपटान भी किया जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल

एमसीसी ने कुछ दिन पहले ही काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। जिसके मुताबिक एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग पंजीकरण 5 अगस्त से शुरू होंगे। अभ्यर्थी पहले चरण के लिए 12 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 6 से लेकर 13 अगस्त तक जारी रहेगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 13 से लेकर 16 अगस्त तक चलेगी। परिणाम 17 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को 18 से लेकर 22 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews