राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) 3 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन एग्जामिनेशन हॉल से पहले सभी उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। लेकिन कुछ परिस्थितियों में छूट भी दी जाएगी। जिसकी जानकारी एजेंसी ने नोटिस में दी है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्याओं, फिंगरप्रिंट की खराब गुणवत्ता, कनेक्टिविटी की समस्या या किसी मेडिकल स्थिति के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवारों को परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। ऐसी स्थितियों के लिए भी प्रावधान निर्धारित किए गए हैं। जिसका खास ख्याल परीक्षा के दिन रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें
उम्मीदवारों को एनटीए ने दी ये सलाह
बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में मूल दस्तावेजों का इस्तेमाल करके मैन्युअल पहचान सत्यापन किया जाएगा। केंद्र अधीक्षक परीक्षा के पास एक वचन पत्र उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाएगा और उचित सत्यापन के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसलिए एनटीए ने उम्मीदवारों को शांत रहने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है। यह भी स्पष्टह किया है कि छात्रों को परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक के लिए बिल्कुल भी परेशान नहीं किया जाएगा।
एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 अप्रैल को ही प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 3 मई दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, पता जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी दी गई है। जिसका पालन अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ओरिजिनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है।
अफवाहों को लेकर अलर्ट जारी
एनटीए प्रश्न पत्र लीक से संबंधित अफवाहों को लेकर भी छात्रों को अलर्ट किया है। झूठे और भ्रामक करने दावों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। यह स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री पूरी सुरक्षा के साथ अपने अंतिम गंतव्य तक सुरक्षित रूप से पहुंच गई है। पेपर लीक या समय से पहले पेपर मिलने की कोई संभावना नहीं है।
