उम्मीदवार ध्यान दें! NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 प्रक्रिया स्थगित, MCC ने जारी किया नया शेड्यूल

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए नया शेड्यूल जारी हो चुका है। अब 6 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौक़ा दिया गया है। सीट प्रोसेसिंग और चॉइस लॉकिंग की तारीख फिर से बदल गयी है। 
NEET UG Counselling 2025

मेडिकल काउंसिल कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2025) राउंड-1 चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया पर रोक लगाई है। प्रोसेस को स्थगित कर दिया गया है। 5 अगस्त को एमसीसी ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन, सीट प्रोसेसिंग, रिजल्ट और कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए समय सीमा को भी बढ़ाया गया है।अभ्यर्थियों को नई तारीखों की जानकारी होनी चाहिए।

संशोधित नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। वहीं शुल्क भुगतान के लिए शाम 6:00 बजे तक का समय दिया गया है। इससे पहले 2 अगस्त को भी काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित किया गया था।

चॉइस लॉकिंग की नई तारीख

चॉइस लॉकिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया जो 4 से 5 अगस्त तक चलने वाली थी, अब 6 और 7 अगस्त तक भी जारी रहेगी। इस दिन उम्मीदवार सुबह 8:00 बजे तक सीट लॉकिंग को पूरा कर पाएंगे। राउंड-1 के लिए सीट प्रोसेसिंग 7 और 8 अगस्त तक जारी रहेगी।

इस दिन आएगा रिजल्ट 

नीत यूजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रिजल्ट की घोषणा 9 अगस्त 2025 को की जाएगी। सभी छात्रों को संबंधित कॉलेज मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 9 अगस्त लेकर 18 अगस्त के बीच रिपोर्ट करना होगा।

आखिरी क्यों एमसीसी ने उठाया यह कदम?

एमसीसी ने यह कदम PWD और एनआरआई उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अनुरोध और कोर्ट में चल रहे मामलों को देखते हुए उठाया है। वहीं डिसेबिलिटी सेंटर से सही समय पर सर्टिफिकेट प्राप्त करने में पीडब्लूडी उम्मीदवारों देरी हो रही थी।  जिसे देखते हुए मेक ने 2 अगस्त को काउंसलिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाई थी। पहले कॉलेज में रिपोर्टिंग की टाइमिंग 7 से 11 अगस्त निर्धारित की गई थी। वहीं काउंसलिंग का रिजल्ट 6 अगस्त को जारी होने वाला था।

जिन भी उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास कर ली है, वे राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रैंक और स्कोर के आधार पर मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिलेगा। राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गई है।  ऑफिशल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  अपडेट और सटीक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews