क्या सच में रद्द हो गया NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 सीट आवंटन रिजल्ट? MCC ने जारी किया नोटिस, देखें खबर

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण के रिजल्ट को अपरिवर्तित करने का ऐलान किया है। पिछले नोटिस को खारिज कर दिया गया है। उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। 
neet ug couselling 2025

AI Generated Image

नीट काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट को बड़ी रिजल्ट (NEET UG Counselling 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने परिणाम में कोई बदलाव न करने का ऐलान किया है।  इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। आज शाम करीब 4:30 बजे एमसीसी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए दूसरे चरण के परिणाम को वापस लेने का ऐलान किया था।

नोटिस में कमिटी ने कहा कि, “18 सितंबर 4:30 बजे जारी नोटिस को रद्द करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह 11:40 बजे जारी रिजल्ट फाइनल होगा।” उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। साथ ही शेड्यूल के अनुसार कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग करने को भी कहा गया है।

उम्मीदवार 18 से 25 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में दाखिले और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। कैंडीडेट्स के डेटा का सत्यापन 26 से 27 सितंबर के बीच किया जाएगा। राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 सितंबर से शुरू होगा।

आखिरी क्यों वापस लिया गया था परिणाम?

एमसीसी को सूचना मिली थी कि एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ने अनजाने में यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे चरण के लिए अपने पास उपलब्ध सीटों से दोगुनी संख्या में आवेदन जमा कर दिए हैं और सीटें दूसरे राउंड में आवंटित हो गई हैं। अधिकारी ने गुरुवार को घोषित परिणामों को संशोधित करने का निर्देश दिया था। इसलिए बदलाव के लिए अंतिम फाइनल रिजल्ट को वापस लिया गया और रिपोर्टिंग रोक दी गई। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई थी कि रिपोर्टिंग के लिए आगे बढ़ने से पहले संशोधित अंतिम परिणाम की का इंतजार करें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजी मेडिकल के विकल्प को चुनें।
  • स्क्रीन पर “फाइनल रिजल्ट राउंड 2 यूजी काउंसलिंग 2025” का लिंक नजर आएगा ।यहां क्लिक करें।
  • सेकंड राउन्ड सीट आवंटन परिणाम का पीडीएफ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews