
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने मे 5 नवंबर बुधवार से नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड (NEET UG 2025 Counselling) के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर राज्यवार संस्थान के नाम, कोटा, ब्रांच, कैटेगरी और सीटों की संख्या को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया काउंसलिंग बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान उम्मीदवार अपने रैंक हिसाब से कॉलेज और कोर्स की प्रथमिकताएं सेलेक्ट कर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया के दौरान इस लिस्ट को फाइनलाइज किया जाता है। यदि कोई उम्मीदवार कोर्स या कॉलेज के ऑप्शन को लॉक नहीं करता है, तो उनके सीट आवंटन को लेकर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों सही संस्थान और कोर्स को सेलेक्ट करने की सलाह दी जाती है। चॉइस लॉकिंग के लिए विंडो 9 नवंबर शाम 4:00 बजे खुलेगा। यह सुविधा रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
ऐसे करें चॉइस फिलिंग
- सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर यूजी मेडिकल के ऑप्शन को क्लिक करें।
- यूजी मेडिकल के ऑप्शन को चुनें। स्क्रीन पर नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद अवेलेबल च्वाइस के लिंक पर जाएं और प्रतिभागी कॉलेज और कोर्स को चेक करें।
- अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज को सेलेक्ट करें। इसके पास “सेव एंड कंटिन्यू” के ऑप्शन को क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- डेडलाइन समाप्त होने से पहले उम्मीदवार चॉइस में बदलाव भी कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार चॉइस लिस्ट को डाउनलोड या प्रिंट करके रख सकते हैं।
नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी शेड्यूल और पात्रता
नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर तक जारी रहेगी। जिन लोगों ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पहले ही सीट जॉइन कर लिया है, उन्हें भी शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
राउन्ड-3 में जिन्हें सीट आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होनें रिपोर्ट नहीं किया है। ऐसे उम्मीदवारों को भी स्ट्रे राउंड में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि सीट आवंटन परिणाम 12 नवंबर को जारी होंगे। 13 से 20 नवंबर के बीच उम्मीदवार आवंटित संस्थान में एडमिशन या दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।
एनसीसी द्वारा जारी अलॉटमेंट लेटर, नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी रिजल्ट लिस्ट/रैंक लेटर, जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं सर्टिफिकेट/ मार्कशीट, 8 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, फोटो पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

