NTA ने लॉन्च की नई वेबसाइट, एक जगह मिलेगी नीट यूजी और CUET UG समेत कई परीक्षाओं की जानकारी, छात्रों को होगा लाभ

nta new website

NTA New Website: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करता है। विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट का संचालन भी करता है। हाल ही एनटीए ने सेशन 2024 के लिए नई केन्द्रीकृत वेबसाइट “https://exams.nta.ac.in” को लॉन्च कर दी है। जिसपर कुल 23 परीक्षाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार एक क्लिक में एग्जाम की तारीख, सूचना, शेड्यूल, संशोधन इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

वेबसाइट पर मिलेगी इन परीक्षाओं की जानकारी

वेबसाइट पर कई पेज दिए गए हैं, प्रत्येक पेज किसी परीक्षा से संबंधित है। लिंक पर क्लिक करते ही आपको परीक्षा से संबंधित सारी अपडेट मिल जाएगी। परीक्षाओं की लिस्ट नीचे दी गई है:-

  • नवोदय विद्यालय समिति
  • इंडियन काउन्सिल ऑफ ऐग्रिकल्चरल रिसर्च (ICAR)
  • कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)
  • SWAYAM-2024
  • JIPMAT
  • सीयूईटी यूजी
  • नीट यूजी
  • NCHM
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)
  • जेईई मेंस 2024
  • यूजीसी नेट
  • एनटीए श्रेष्ठ
  • एनटीए भर्ती
  • NSSNET
  • GAT-B और BET
  • CUREC 2023-24
  • मिलिट्री नर्सिंग सर्विस-सिलेक्शन ऑफ शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC 2023-24)
  • नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड
  • डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड
  • YASASAVI 2023
  • उत्तराखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024
  • CSIR-NET

बदल गई परीक्षाओं की होस्ट वेबसाइट

सीयूईटी यूजी के होस्ट वेबसाइट में भी एनटीए ने बदलाव किया है। अब परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर मिलती है। इससे पहले एग्जाम की अपडेट cuet.samarth.ac.in पर मिलती थी। 15 मई से 31 मई तक परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। वहीं अब नीट यूजी से जुड़ी जानकारी https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews