भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, 361 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

RPSC

Opportunity to get a job in Bharat Dynamics: रक्षा और उपग्रह क्षेत्र में अपने प्रमुख योगदान के साथ पहचाने जाने वाले भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने युवा और कुशल इंजीनियरों के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।। जानकारी के मुताबिक जिसमें 361 पदों के लिए आवेदन किया जा रहा है। भारत डायनेमिक्स का यह युवाओं को अवसर प्रदान करने का एक और कदम है जो उनके करियर को नई ऊचाईयों तक ले जा सकता है। यह भर्ती उन इंजीनियरों के लिए है जो रक्षा उद्योग में अपने ज्ञान और कौशल का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहते हैं।

विस्तार से जानिए वेकेंसी डिटेल्स:

इस भर्ती में प्रोजेक्ट इंजीनियर/ऑफिसर के 136 पद, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट/असिस्टेंट के 142 पद, और प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट/ऑफिस असिस्टेंट के 83 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास बीई/बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष)/एमई/एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इसके लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और सैलरी:

उम्मीदवारों का चयन उनके वर्क एक्सपीरियंस और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। सैलरी पद के अनुसार महीने 27,000 से लेकर 30,000 रुपए तक हो सकती है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://onlinereg.co.in/senareg24/Home.aspx पर जाएं, जहां से ‘बीडीएल भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें फॉर्म ओपन करें और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आवेदन पत्र भरें, जिसके बाद आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके आवेदन सबमिट कर सकते है।

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरों को एक शानदार अवसर प्रदान किया जा रहा है जिसे वे सीमित समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews