GATE परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी आगे, यहां जानिए कब खुलेगी लिंक

यदि आप भी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है।
GATE परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी आगे, यहां जानिए कब खुलेगी लिंक

क्या आप ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 में शामिल होने की सोच रहे हैं? यदि ऐसा है, तो आपके लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल इस वर्ष GATE 2025 का आयोजन करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

जानकारी दे दें कि पहले यह प्रक्रिया 24 अगस्त 2024 से शुरू होनी थी, यानी यह प्रक्रिया आज से शुरू होना था लेकिन अब नए शेड्यूल के तहत उम्मीदवार 28 अगस्त 2024 से आवेदन कर पाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन

दरअसल GATE 2025 के लिए नए शेड्यूल के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब 28 अगस्त 2024 से शुरू होने वाली है। वहीं इच्छुक उम्मीदवार IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जुटाकर रखें, ताकि आवेदन के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

आवेदन की मुख्य तिथियां:

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 28 अगस्त 2024
लेट फीस के बिना आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2024
लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2024

जानिए कौन कौन कर सकता है आवेदन?

जानकारी के मुताबिक GATE 2025 के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, आर्किटेक्चर या संबंधित क्षेत्र में बैचलर या मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, वे छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो अपने अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं या इस वर्ष स्नातक होने वाले हैं।

दरअसल ऐसे में उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। आवेदन प्रक्रिया, समय सारणी, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews