उम्मीदवार ध्यान दें, RRB JE सीबीटी-2 आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 30 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, रिजल्ट जल्द

आरआरबी जेई स्टेज-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। चुनौती दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। आइए जानें आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
rrb je exam 2024

आरआरबी जूनियर इंजीनियर (RRB JE 2024 CBT-2) स्टेज-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त होने वाले संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। वहीं ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (मध्यप्रदेश के लिए https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आरआरबी जेई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2025 है, रात 11:55 बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि दर्ज की गई चुनौती सही साबित होती है तो उम्मीदवारों को बैंक चार्ज की कटौती के बाद शुल्क वापस कर दिया जाएगा। डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 03/2024 आरआरबी जेई आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे चेक करें। रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें।
  • भविष्य के संदर्भ इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

इस बार रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 7934 पदों पर भर्ती निकाली है। सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन होगा। स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को किया गया था। प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। इसपर दर्ज चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित होंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews