उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, खुल गया SSC CGL का करेक्शन विंडो, एप्लीकेशन में करें सुधार, 11 अगस्त तक है मौका, देखें स्टेप्स  

एसएससी सीजीएल का करेक्शन विंडो 11 अगस्त तक खुला रहेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।
ssc

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने एसएससी सीजीएल का करेक्शन विंडो ओपन कर दिया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। सुधार की अंतिम तिथि 11 अगस्त (रात 11 बजे तक) है।

इन जानकारी को कर पाएंगे अपडेट

उम्मीदवार आवेदन पत्र में कुछ सीमित जानकारी को ही अपडेट कर पाएंगे। सिर्फ नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और कक्षा 10वीं रोल नंबर में बदलाव किया जा सकता है। करेक्शन विंडो के जरिए सिर्फ दो बार की सुधार और जमा कर सकते हैं। यदि पहले अटेम्प में गलती होती है तो एक और मिलेगा। इसके बाद आवेदन में बदलाव करने का अवसर नहीं मिलेगा।

कितनी लगेगी फीस?

एप्लीकेशन में सुधार के लिए एक निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। पहले सुधार के लिए 200 रुपये फीस है। वहीं दूसरी सुधार करने के लिए 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें करेक्शन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” टैब पर क्लिक करें। सारी जानकारी दर्ज करें।
  • अब SSC CGL 2024 एप्लीकेशन करेक्शन के लिंक को ढूँढे और इसपर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार और बदलाव करें।
  • एक बार फिर दर्ज की गई जानकारी को चेक करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • अंत में अपडेट किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्टआउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews