SSC CHSL 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, टियर-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ssc recruitment

SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने 21 जुलाई यानि आज कम्बाइन्ड हाइयर सेकन्डेरी लेवल (एसएससी सीएचएसएल) परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। फिलहाल, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (North Western Region) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने चंडीगढ़ के लिए पंजीकरण किया था, वे लोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हॉल टिकट के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस भी अपलोड कर दिया है। स्टेटस लिंक एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (Southern Region) , एसएससी पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region) और एसएससी केरल (Kerala Region) के लिए अपलोड कर दिया है। सेंट्रल रिजन, पश्चिमी क्षेत्र, मध्यप्रदेश और अन्य क्षेत्रों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड और एप्लीकेशन स्टेटस जारी होगा। उम्मीदवार अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sscnwr.org पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें (रजिस्ट्रेशन नंबर/नाम/रोल नंबर) और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र खुलेगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews