SSC CPO 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, 20 जुलाई से आवेदन शुरू, अक्टूबर में परीक्षा, जानें डीटेल

staff selection commission

SSC CPO 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी कर सकता है। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  13 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर पद पर  उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 25 साल है। चयनित कैंडीडेट्स को लेवल 6 के अनुसार 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में आयोजित हुई परीक्षाओं के आधार पर होगा, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल परीक्षा और फिजिकल टेस्ट भी आयोजित होगा।

एसएससी सीपीओ परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर को होगा। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा। इस दौरान 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews