SSC 2023: 3 अप्रैल यानि आज कर्मचारी चयन आयोग कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल 2023 (SSC CGL 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले 1 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने की खबरें सामने आई थी। स्नातक पास उम्मीदवार भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हजारों पदों के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और डिवीजन में ग्रुप बी और ग्रुप सी के हजारों पदों के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा।
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट
2IPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले
3RRB ALP से लेकर SSC JE तक नवंबर 2026 में आयोजित होंगी ये 10 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट
4PM Kisan 24th Installment: अबतक नहीं मिले क्या 24वीं किस्त के पैसे? जानिए कहां हुई गलती और क्या है समाधान
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.nic पर जाएं।
- जिन भी उम्मेदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सबसे पहले पंजीकरण करना होगा।
- उसके बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
- उसके बाद फॉर्म में पूछे गए डेटाइल्ड को सही-सही भरें।
- अब स्कैन किये गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- उसके बाद फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र का एक हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं।
