CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, छात्रों को होगा लाभ, पढ़ें खबर

cuet ug 2024

CUET UG 2024: यदि आप भी इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग ने परीक्षा में दो नए टेस्ट पेपर्स जोड़े हैं। एनटीए के इस फैसले से कई छात्रों को लाभ होगा। वहीं यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है। इस बार 200 से अधिक विश्वविद्यालयों में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा।

इन दो नए टेस्ट पेपर्स को जोड़ा गया

एनटीए ने सीयूईटी यूजी में फैशन स्टडीज और टुरिज़म विषय के पेपर को जोड़ने का ऐलान किया है। इससे उन उम्मीदवारों को लाभ होगा, जो इन विषयों में स्नातक करने की इच्छा रखते हैं।

सीयूईटी यूजी से 202 विश्वविद्यालय रजिस्टर्ड 

में इस बार 200 से अधिक विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/संस्थानों में सीयूईटी स्कोर से आधार पर होगा। एम जगदीश कुमार ने कहा, “सीयूईटी यूजी 2024 देशभर के किसी भी केन्द्रीय विश्वविद्यालय या राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी समेत अन्य भाग लेने वाले संगठनों में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को सिंगल विंडो का अवसर प्रदान करता है। उन्होनें कहा इस बार 46 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, 32 राज्य विश्वविद्यालययों, 20 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 98 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी सस्थानों ने यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होनें आगे कहा, ” विश्वविद्यालयों की सूची गतिशील है और अधिक यूनिवर्सिटी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।”

योग्य उम्मीदवारों जल्द करें आवेदन-यूजीसी अध्यक्ष

शनिवार को एम जगदीश कुमार ने योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने का आग्रह किया है। ताकि आखिरी मिनट की भीड़ से बचा जा सके। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2024 तक जारी रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews