UGC ने लॉन्च किया नया पोर्टल, विश्वविद्यालयों में नौकरी पाना होगा आसान, मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

ugc discontinued mphil degree

UGC Launched CU Chayan Portal: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commision) ने मंगलवार को नया पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका नाम “सीयू चयन पोर्टल” है। इस पोर्टल के जरिए विश्वविद्यालयों में फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाएगी। प्लेटफ़ॉर्म पर कई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस बात की घोषणा खुद यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने आज कर दी है।

यूजीसी अध्यक्ष ने पोर्टल की विशेषताओं की चर्चा भी की। उन्होनें कहा कि सीयू चयन पोर्टल यूजर फ़्रेंडली होगा, जो हितकारियों के सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा। प्लेटफ़ॉर्म पर विभिन्न प्रकार के भर्तियों का आवेदन होगा। साथ ही पोर्टल पर भर्ती के नोटिफिकेशन और डिटेल्स भी उपलब्ध होंगे।

सीयू चयन पोर्टल पर सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की रिक्तियां/नौकरियों/विज्ञापनों की लिस्ट जारी की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से साथ ही अपडेट्स के अलर्ट भी उम्मीदवारों को मिलते रहेंगे। प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आवेदन से लेकर स्क्रीनिंग तक, भर्ती प्रक्रियाँ पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी।

सीयू चयन पोर्टल पर भर्ती की जानकारी और नौकरी की तलाश करना भी सरल हो जाएगा। विश्वविद्यालयों के नाम, पदनाम, स्थान, श्रेणी, विषय, अनुभव, शिक्षा स्तर, अनुभव और अन्य फ़िल्टर का इस्तेमाल कर उम्मीदवार आसानी से जॉब ढूंढ सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन लॉगिन, आवेदन रियल टाइम ट्रैकिंग, पर्सनल डैशबोर्ड, ईमेल कम्यूनिकेशन टूल्स, प्रत्येक यूनिवर्सिटी के लियव एडमिन डैशबोर्ड, और एप्लिकेशन के फ़ीडबैक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews