UGC NET 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 18 जून को परीक्षा, देखें शेड्यूल 

यूजीसी नेट जून सेशन के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। 18 जून को 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
ugc net 2024

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी के दिए हैं। उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 18 जून को होगा। बिना हॉल टिकट एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र के संबंधित जानकारी
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा के सबंधित दिशा-निर्देश

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UGC NET 2024 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और Captcha कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एनटीए ने जारी किया नोटिस

नेट ने यूजीसी नेट एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या प्रश्न के लिए उम्मीदवार 011-4075900 पर संपर्क करें या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

दो शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून को होगा। 83 विषयों के लिए दो शिफ्टों नें एग्जाम आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे 12:30 बजे तक चलेगी, इस दौरान 42 विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 41 विषयों की परीक्षा होगी, जो दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और कुल अंक 100 होंगे। वहीं पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है और कुल अंक 200 होता है।

UGC NET 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews