दिसंबर में शुरू होगी UGC NET परीक्षा, क्या पढ़ें और क्या नहीं? ऐसे डाउनलोड करें सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस

यूजीसी नेट का विषयवार सिलेबस ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। इसी के अनुरूप उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करनी होगी। एग्जाम 31 दिसंबर से शुरू होने वाला है। आइए जानें पाठ्यक्रम कैसे डाउनलोड करें?
ugc net 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट (UGC NET 2025) दिसंबर सेशन का शेड्यूल और इनफॉरमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। एग्जाम 31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक देश भर की विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 नवंबर तक जारी रहेगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या ओढ़ें और नहीं। इस सेशन के लिए भी विषयवार सिलेबर जारी कर दिया है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ध्यान दें कि एनटीए किसी भी कैंडीडेट्स को सिलेबस की कॉपी प्रदान नहीं करेगा।

कुल 85 विषयों को यूजीसी नेट दिसंबर सेशन में शामिल किया गया है। सभी सब्जेक्ट का पाठ्यक्रम https://www.ugcnetonline.in/ पर उपलब्ध है। हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में सिलेबस को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। उम्मीदवारों को एग्जाम की तैयारी बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस वेबसाइट पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करवाए हैं। कैंडीडेट्स एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझ सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ugcnetonline.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Syllabus” के टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर विषयों के नाम के साथ हिन्दी और इंग्लिश माध्यम में पाठ्यक्रम का पीडीएफ़ लिंक नजर आएगा।
  • अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से ऑप्शन को चुनें।
  • पीडीएफ़ पेज खुलेगा। जरूरी टॉपिक को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
  • कैंडीडेट्स यूजीसी नेट दिसंबर 2025 इनफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न 

परीक्षा सीबीटी मोड में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएगी। इसमें पेपर शामिल होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय मिलेगा। दोनों पेपर के बीच कोई भी ब्रेक लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा आप हर प्रश्न अनिवार्य होगा। पेपर-1 100 अंक का होगा, 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 200 अंक का होगा, प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे, हालांकि यह पूरी तरीके से आवेदन के दौरान दिए चुने गए ऑप्शन पर निर्भर करेगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग कोई प्रावधान नहीं होगा। जिन प्रश्नों का उत्तर उम्मीदवार नहीं देंगे, उन पर कोई भी अंक नहीं मिलेंगे। यदि भविष्य में किसी भी प्रश्न को ड्रॉप किया जाता है तो उम्मीदवारों को दो अंक दिए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews