UGC NET 2026 आंसर-की में देरी, इंतजार में लाखों उम्मीदवार, जानें कहाँ और कैसे करें डाउनलोड?

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी में देरी को लेकर छात्र परेशान हैं। परीक्षा 30 जून को ही खत्म हो गई थी। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। निर्धारित फीस भी लगेगी। 
ugc net 2026

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET 2026) का आयोजन 22 से 30 जून तक देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया है। एक महीने बाद भी 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार है। अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इससे संबंधित कोई अपडेट साझा नहीं की है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लाखों अभ्यर्थियों ने नाराजगी भी जताई है। साथ ही जल्द से जल्द आंसर-की जारी करने की मांग कर रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि एनटीए यूजीसी नेट की आंसर-की 3 से 15 दिनों के भीतर की जारी कर देता है। लेकिन अब तक इससे संबंधित कोई घोषणा न होने पर छात्रों पीएचडी दाखिले की चिंता सता रही है। इस सप्ताह आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की उम्मीद है। हालांकि सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

चुनौती दर्ज करने का मौका मिलेगा, इतनी लगेगी फीस 

प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद एनटीए ऑब्जेक्शन पोर्टल भी सक्रिय करेगा। इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। यह सुविधा 2-3 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान चुनौती दर्ज करने के लिए करना होगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ही भुगतान स्वीकार किया जाएगा। दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। संशोधन के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होंगे।

कैसे करें अपेक्षित अंकों की गणना?

उम्मीदवारों मार्किंग स्कीम को ध्यान में रखते हुए उत्तर कुंजी के जरिए अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रश्नों की संख्या कुल 50 होती है।  कुल अंक 100 होते हैं। जबकि पेपर-2 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 200 होते हैं।

प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को दो अंक मिलते हैं। गलत उत्तर के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक ऑप्शन सही होता है या सभी विकल्प सही होते हैं, तो उम्मीदवारों को +2 अंक मिलेंगे। यदि कोई प्रश्न गलत होता है/ड्रॉप किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी +2 अंक दिए जाएंगे।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 2026 “के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन आंसर-की नजर आएगी।
  5. इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र के साथ इसे मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  7. भविष्य में इस्तेमाल के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews