UGC NET 2026 पर बड़ी अपडेट, इस हफ्ते आएगी आंसर-की, NTA ने जारी किया अहम नोटिस 

यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की इस हफ्ते कभी भी जारी हो चुकी है। जिसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। आइए फीस और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानें- 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 अगस्त को यूजीसी नेट (UGC NET 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक इस सप्ताह प्रोविजनल आंसर-की उपलब्ध होगी। हालांकि अब तक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

उत्तर कुंजी के जरिए अपेक्षित अंकों की गणना अभ्यर्थी कर पाएंगे। इसपर चुनौती दर्ज का मौका भी मिलेगा। यह सुविधा 2-3 दिनों तक मिलेगी। जिसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यूजीसी नेट का आयोजन 22 से 30 जून तक हुआ था। केवल जालंधर के एक एक परीक्षा केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर प्रोविजनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. उत्तर कुंजी को चेक करें। रिस्पॉन्स शीट से मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  5. जरूरत पड़ने पर चुनौती दर्ज करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आंसर-की को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।

मार्किंग स्कीम जानें 

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। परीक्षा की अवधि कुल 180 मिनट होती है। इन दोनों पेपर्स के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलता। पेपर-1 कुल 100 अंक का होता है, इसमें 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर-1 200 अंक का होता है, प्रश्नों की संख्या 100 होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलते हैं। नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होता। जिन प्रश्नों को उत्तर नहीं दिया गया है, उसके लिए कोई नहीं मिलते हैं। यदि किसी किसी प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही होते हैं, तो छात्रों को दो अंक बोनस में मिलते हैं। किसी प्रश्न के लिए सभी विकल्प सही पाए/किसी प्रश्न को ड्रॉप किया जाता है, तो इस स्थिति में भी दो अंक बोनस में मिलते हैं।

इन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी होगी 

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यूजीसी नेट जून सेशन के अलावा इस सप्ताह सीएसआईआर यूजीसी नेट और ICAR AIEEA (पीजी) और AICE (पीएचडी) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को किया गया था। वहीं ICAR AIEEA परीक्षा 4 जुलाई को हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews