
UGC NET Admit Card 2024: देशभर के विभिन्न शहरों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन कर रहा है। एग्जाम 21 सितंबर से जारी है। एनटीए ने तकनीकी गड़बड़ी और बाढ़ के कारण 4 केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसका शेड्यूल और एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अमात्य ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन, महाकाल चौक, महाप्रभुजी बैठक, जामनगर गुजरात (27 अगस्त शिफ्ट-2), जैन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल थेणी मेन रोड, अथुपट्टी पीरीवु, वीराक्काल, आत्थुर, डिंडीगुल तमिल नाडु (शिफ्ट 2, 28 अगस्त), शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन एसपी-41, RIICO, इंडस्ट्रियल एरिया, कुकस, नेशनल हाईवे 11सी, कुकस, जयपुर राजस्थान (शिफ्ट-1 27 अगस्त) और डॉक्टर घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, वाराणसी (21 अगस्त शिफ्ट 2) पर रद्द हुई परीक्षा 4 अगस्त को दोपहर 3 से लेकर शाम 6 बजे तक दोबारा आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (Steps to download admit card)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest News” के सेक्शन में 21 अगस्त से 4 अगस्त के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर हॉल टिकट का पीडीएफ़ आएगा। इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
परीक्षा के बारे में (UGC NET Exam Details)
हर साल साल में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होता है। पहला सेशन जून और दूसरा दिसंबर में होता है। 18 जून को 83 विषयों की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन हुआ था। लेकिन पेपर लीक की संभावनाओं और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए केंद्र सरकार ने 19 जून को परीक्षा रद्द कर दी है। 21 अगस्त से 4 सितंबर तक पुनर्परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

