UGC NET 2025 दिसंबर सेशन का सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन का सर्टिफिकेट एनटीए ने जारी कर दिया है। पीएचडी एडमिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और JRF अवॉर्ड के लिए यह महत्वपूर्ण होता है। इसे डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ  बताया गया है। 
ugc net 2025

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन का इस सर्टिफिकेट (UGC NET 2025 Certificate) जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने नोटिस के जरिए दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। इसमें करीब 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम की घोषणा 4 फरवरी 2026 को हुई थी। अब सर्टिफिकेट उपलब्ध हो चुका है। ध्यान रखें कि उम्मीदवारों को फिजिकल प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए ई-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी निकालने और इसे संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

यदि उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वे एनटीए के हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में जाएं।
  3. यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. स्क्रीन पर प्रमाणपत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सर्टिफिकेट क्यों जरूरी?

यूजीसी नेट सर्टिफिकेट बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसकी जरूरत फेलोशिप अवार्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता या नियुक्ति और पीएचडी दाखिले के लिए पड़ती है। दिसंबर स्टेशन में जेआरएफ और अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए 5,108 छात्रों का सिलेक्शन हुआ था। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन में दाखिले के लिए 54,713 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया था। जबकि केवल पीएचडी एडमिशन के लिए 1,17,508 सेलेक्ट हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews