UGC NET Results 2023: यूजीसी अध्यक्ष ने किया ऐलान, कल जारी होंगे परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक करें स्कोर

UGC NET Results 2023: यूजीसी अध्यक्ष ने किया ऐलान, कल जारी होंगे परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक करें स्कोर

UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के रिजल्ट्स की तारीख कन्फर्म कर दी है। उन्होनें बुधवार को ट्वीट करके बताया है कल यानि 13 अप्रैल को यूजीसी नेट दिसंबर के परिणाम घोषित होंगे। उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट ugc.nta.nic.in या www.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी

परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि का विवरण और सेक्योरिटी पिन की आवश्यकता पड़ेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ अंक कैटेगरी के आधार पर उपलब्ध होंगे। इसे उम्मीदवार पीडीएफ़ फॉर्म में डाउनलोड कर पाएंगे।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

बता दें की साल में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है। एक दिसंबर में होता है और दूसरा जून में। दिसंबर सायकिल वाले परिणाम कल घोषित होंगे। 21 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक परिखा का आयोजन हुआ है। देशभर के कुल 663 केंद्रों में 83 विषयों से लिए एग्जाम आयोजित हुए थे। परीक्षा में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब UGC NET Results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि का विवरण और इमेज में दिए गए सेक्योरिटी पिन को दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप इसका प्रिन्टआउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews