UGC NET 2026 पर उठे सवाल, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- PM और शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की उम्मीद बेकार

यूजीसी नेट सोशियोलॉजी पेपर लीक होने का दावा रोहतक के छात्र नेता ने किया है। जिसे लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "बदलाव का एकमात्र औजार हमारी सम्मिलित आवाज है।"
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नीट यूजी के बाद अब यूजीसी नेट (UGC NET 2026) में भी पेपर लीक के आरोप लगाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 22 से लेकर 30 जून तक किया गया था। रोहतक के छात्र नेता दीपक धनखड़ ने समाजशास्त्र पेपर लीक दावा किया है। अब इस मामले को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि, “NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटाले के बाद भी मोदी सरकार आंख मूंदकर सो रही है। क्योंकि लाखों छात्रों द्वारा रात-रात भर जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।”

2.25 लाख में बिक रहे थे पेपर

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने दावा किया कि यूजीसी नेट परीक्षा से ठीक पहले 100 प्रश्नों की एक पीडीएफ प्रसारित हुई। यह पीडीएफ उसे प्रश्न पत्र क्वेश्चन पेपर सेटिंग की है, जो केवल एनटीए के पास उपलब्ध होती है। इस पीडीएफ में लगभग 90 प्रश्न सोशियोलॉजी के असली प्रश्न पत्र से मेल खाते हैं। आगे उन्होंने कहा, “प्रश्न पत्र पर 2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था। इसी नेटवर्क ने सीएसआईआर नेट, HTET और ADA जैसी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा भी किया था।”

पीएम और शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर यूजीसी नेट कथित पेपर लीक मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, “देश की जनता जानती है कि पीएम और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही और कार्रवाई की उम्मीदवार बेकार है। न जाँच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।” उन्होंने विद्यार्थियों से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की है। कांग्रेस नेता ने कहा, “बदलाव का एकमात्र औजार हमारी सम्मिलित आवाज है। देशभर के छात्रों की गूंज ही शिक्षा में क्रांति ला सकती है।”

जल्द जारी होगी यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 

यूजीसी नेट पेपर लीक आरोप को लेकर नेशनल टेस्टिंग ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। परीक्षा खत्म होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी हो सकती है। इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews