सितंबर में आयोजित होगी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं, तारीख घोषित, लिस्ट में UPSC मेंस और SSC MTS भी शामिल, यहाँ देखें

सितंबर महीने की शुरुआत यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा के साथ हो चुकी है। इस महीने अन्य कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी होंगी।
upcoming exams in september

Upcoming Exams in September 2024: रविवार से सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। 1 सितंबर को यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस महीने अन्य कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली है। सभी की तारीख निर्धारित हो चुकी है।

सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सितंबर का महीना काफी जरूरी रहेगा। एसएससी सीजीएल, एसएससी एमटीएस, आरआरएफ, एसबीआई पीओ यूपीएससी मुख्यऔर  सीए फाउंडेशन परीक्षा होने वाली है। इनमें से कुछ परीक्षा की तारीख घोषित भी हो चुकी है। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी-

आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमिडीएट परीक्षा (CA Foundation and Inter Exam)

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंदेशन और इंटर परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सीए फाउंडेशन परीक्षा 13 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी। वहीं इंटर एग्जाम 12 से 23 सितंबर तक आयोजित होंगे।

एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL Exam 2024)

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा। इसके बाद टियर 2 परीक्षा आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्त विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ग्रेड बी और सी पदों पर होगी।

एसएससी एमटीएस (SSC MTS 2024)

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी, जिसका समापन 14 नवंबर को होगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 8 हजार है।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2024) 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 20 से 29 सितंबर तक आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे।

जल्द घोषित होगी इन परीक्षाओं की तारीख 

आरआरएफ कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी इसी महीने आयोजित होगी। जिसकी तारीख जल्द ही घोषित हो सकती है। इसके अलावा सितंबर में एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। कैंडीडेट्स कॉ नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews