UPSC CSE 2023: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारम्भिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। यूपीएससी ने पेपर 1 GS की प्रत्येक शृंखला से एक प्रश्न को हटा दिया है।
upsc cse 2023

UPSC CSE 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) गुरुवार को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा पीडीएफ़ फॉर्म में उत्तर कुंजी को जारी किया गया है।

पेपर से यूपीएससी ने हटाया एक प्रश्न

यूपीएससी ने पेपर 1 GS की प्रत्येक शृंखला से एक प्रश्न को हटा दिया है। अब अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों के लिए नहीं पेपर 1 में 99 प्रश्नों के लिए चिन्हित किया जाएगा। जीएस पेपर 2 में कुल 200 अंकों के 80 प्रश्न थे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटे जाते हैं।

यूपीएससी सीएसई 2023 के टॉपर्स

बता दें कि हाल ही में यूपीएससी सीएसई के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने रैंक 1 और अनिमेष प्रधान ने रैंक 2 प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर डॉनुरू अनन्या रेड्डी रही। कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के बारे में

बता दें कि यूपीएससी ने परिणाम मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर घोषित किए हैं। यूपीएससी मेंस का आयोजन 15 सितंबर से 24 सितंबर के बीच किया गया था। परिणाम 3 दिसंबर को जारी किए गए है। जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

ऐसे चेक करें आन्सर-की

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Examination Tab” पर क्लिक करें।
  • फिर “Answer key” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें आन्सर-की दी होगी।
  • GS-1 या GS-2 के लिंक पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसे प्रिन्ट आउट करके भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews