UPSC CSE 2024: यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा 16 जून को, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स

यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
upsc cse 2024

UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam) का आयोजन 16 जून को होने वाला है। अभ्यर्थियों को अभी भी प्रवेश पत्र (Admit Card) का इंतजार है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम कार्ड जारी कर सकता है। आईएएस और आईएफ़एस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

बता दें कि पिछले साल परीक्षा के 15 से 20 दिन पहले यूपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आयोग जून के पहले सप्ताह में हॉल टिकट जारी करेगा। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम सेंटर और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।

कुल 1056 पदों पर होगी भर्ती

इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के तहत 1056 पदों पर भर्ती होगी। चयनित उममीवारों की नियुक्ति आईएएस, आईपीएस, आईएफ़एस और केन्द्रीय सरकार के अन्य सेवाओं और विभागों में होगी। तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहला चरण प्रारम्भिक परीक्षा का होगा, जिसे पास करना अनिवार्य होगा। चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2024) में शामिल हो पाएंगे। अंतिम चरण इंटरव्यू राउन्ड का होगा, जिसके लिए मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card” के लिंक को खोजे और क्लिक करें।
  • लॉग इन के लिए “Registration ID” या Roll No” में से किसी को चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews