UPSC CSE 2024: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के चलते यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई तारीख

upsc cse 2024

UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commision) ने 26 मई को आयोजित होने वाली सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा स्थगित (Postponed) कर दी है। आयोग ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है। सोमवार को इस बात की घोषणा यूपीएससी ने कर दी है।

अब इस दिन होगी परीक्षा

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन के स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 26 मई 2024 को नहीं बल्कि 16 जून 2024 को होगा। वहीं मुख्य परीक्षा (Mains) का आयोजन 20 सितंबर से 5 दिनों के लिए होगा।

upsc cse prelims postponed

1050 पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि इस बार यूपीएससी सीएसई के तहत 1050 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं भारतीय वन सेवा परीक्षा के तहत 150 पदों पर भर्ती होगी। सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च तक जारी थी। वहीं 7 मार्च से 13 मार्च तक करेक्शन विंडो ओपन था।

3 चरणों में आयोजित होती है यूपीएससी सीएस परीक्षा

यूपीएससी सीएसई की परीक्षा 3 चरणों में आयोजित होती है। जिसमें प्रथम चरण Prelims परीक्षा का होता है। प्रारम्भिक परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति होती है। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानि पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो अंतिम चरण होता है। ग्रेजुएट पास या ग्रेजुएट फाइनल ईयर के छात्र यूपीएससी CSE के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews