UPSC NDA Result 2024: यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट, देखें स्टेप्स

यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा का परिणाम जारी हो सकता है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
upsc nda na result 2024

UPSC NDA NA Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (1) का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार एनडीए/एनए-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर https://upsc.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी ने 21 अप्रैल 2024 को देश के विभिन्न शहरों में एनडीए परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। परीक्षा के आधार पर 2 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना स्कंधों के 153वें पाठ्यक्रम और भारतीय नौसेना अकादमी के 115वें पाठ्यक्रम में प्रवेश ले पाएंगे।

ऐसे करें रिजल्ट

  • सीबीएसई पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC NDA NA-1 Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में लिंक का ऑप्शन मिलेगा।
  • क्लिक करते ही एक नया पीडीएफ़ खुलेगा।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

उम्मीदवारों दो हफ्ते के भीतर करें ये काम

जिन भी उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्शाया गया वे इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी ने उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के परिणाम घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी है। कठिनाई या लॉग इन जुड़े समस्याओं के लिए उम्मीदवार dirrecruitmenting6-mod@nic पर ई-मेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews