स्कूलों में मनाया जाएगा “वीर बाल दिवस”, कई गतिविधियों का होगा आयोजन, CBSE ने जारी किया नोटिस, मांगी रिपोर्ट 

वीर बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर सीबीएसई ने नोटिस जारी किया है। स्कूलों को कुछ सुझाव दिए हैं। गतिविधियों को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है।
cbse news

CBSE Circular: देश र में 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” मनाया जाएगा। पूरे सप्ताह अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से ही हो चुकी है। उत्सव को लेकर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को अहम नोटिस जारी किया है। कुछ गतिविधियों का सुझाव भी दिया है।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा, “भारत में बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस बार थीम “वीरता” है। 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस दौरान युवाओं दिमाग को पोषित करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन्हें विकसित भारत के विज़न में योगदान देने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।”

सीबीएसई ने स्कूलों को दी ये सलाह (Veer Bal Diwas)

सीबीएसई ने स्कूलों को अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों का सुझाव दिया है। 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्कूल दो चरणों में “भारत के लिए मेरा सपना” और “मुझे क्या खुशी देता है?” इन दो विषयों पर चित्रकारी, निबंध लेखन और  स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं। वहीं 11 से लेकर 18 वर्ष के छात्रों के लिए स्कूल “राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका” और माय विज़न फॉर विकसित भारत” विषय पर निबंध, कविताएं, वाद-विवाद और डिजिटल प्रस्तुतियां जैसी प्रतियोगिताएं करवा सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने सभी स्कूलों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को की प्रेरणादायक कहानियां स्कूल असेंबली या विशेष सेशन के दौरान साझा करने की सलाह भी दी है। स्कूल My Gov/My Bharat प्लेटफॉर्म पर स्टोरी टेलिंग सेशन, क्रिएटिव राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और क्विज जैसे ऑनलाइन कार्यक्रमों में छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्कूलों से रिपोर्ट जमा करने को कहा (School News)

सीबीएसई ने स्कूलों इन गतिविधियों की एक संक्षिप्त रिपोर्ट कुछ फोटोग्राफ के साथ अपलोड सलाह दी है। नोटिस में एक लिंक भी साझा किया है।  जिस पर स्कूल गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews