Vyapam Exam 2025 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, मई में परीक्षा, जानें नियम-पात्रता और लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 है।सीजी पीईटी 2025 परीक्षा की तारीख 8 मई है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
cg vyapam

CG Vyapam Exam 2025 : छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) का आयोजन 8 मई 2025 को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार,PPT परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसके लिए 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।  प्री-MCA परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी और इसके लिए परीक्षा केंद्र सिर्फ रायपुर और बिलासपुर में रहेंगे।परीक्षा केंद्र सभी जिलों में बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र व्‍यापमं की वेबसाइट पर 29 अप्रैल पर जारी किए जाएंगे। स्थानीय अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा (CG PET-PPHT Exam Date) शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सीजी पीईटी 2025 पात्रता-एग्जाम पैटर्न

  • 12वीं में उम्मीदवारों को अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स, गणित, और केमेस्ट्री या बायोलजी का स्टडी जरूरी है।जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों को कक्षा 12 में 45 प्रतिशत नंबर प्राप्त करना जरूरी है। SC, ST, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कक्षा 12 में 40 प्रतिशत नंबर होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 31 साल से कम होनी चाहिए।
  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। परीक्षा में केवल एमसीक्यू प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे।मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को हर सही आंसर के लिए 1 नंबर दिया जाएगा और गलत नंबरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 2025 अप्रैल तक करें आवेदन

  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 अप्रैल को जारी किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक है।विशेष रूप से इस प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 1 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
  • संस्था में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

एंट्रेंस परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां

  • PET और PPHT परीक्षा: 8 मई 2025
  • PPT और प्री-MCA परीक्षा: 1 मई 2025
  • PET और PPHT आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • PPT और प्री-MCA आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 29 अप्रैल 2025 (PET और PPHT के लिए)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews