WBJEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, टाइम टेबल और इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी, यहाँ जानें डिटेल 

WBJEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। परीक्षा की तारीख, नियम और इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी हो चुका है। आइए जानें एग्जाम कब होगा और उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकते हैं?
WBJEE 2026

पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में स्थित विभिन्न यूनिवर्सिटी और सरकारी कॉलेज में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,  फार्मेसी और आर्किटेक्चर के अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इसके अलावा परीक्षा की तारीख, नियम और टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://wbjeeb.nic.in/wbjee/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

कलेक्शन पोर्टल 7 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। वहीं संशोधित कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करने की करने की तारीख भी यही है। वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कक्षा 12वीं में पढ़ रहे या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए।

इतनी है फीस

जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। महिलाओं के लिए 400 रुपये और थर्ड जेंडर के लिए 300 रुपये है। एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडबल्यूडी/टीएफडब्ल्यू कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन 400 रुपये, महिलाओं के लिए 200 रुपये है।

कब होगी परीक्षा?

डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। पेपर-1 (गणित) का आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। पेपर-2 (फिजिक्स और केमिस्ट्री) का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड 15 मई से लेकर 25 मई 2026 तक होगा। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा का पैटर्न

पेपर-1 कुल 100 अंकों का होगा। इसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न अंक के हिसाब से तीन कैटेगरी में बंटा होगा। 1 अंक के 50, 2 अंक के 15, 3 अंक के 10 प्रश्न शामिल होंगे। पेपर-2 कुल 100 अंक का होगा। फिजिक्स और केमिस्ट्री प्रत्येक विषय 50 अंक का होगा। एक अंक के 30, दो अंक के 5 और तीन अंक के पांच पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर WBJEE 2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फोन नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. फिर लॉग इन करके एप्लिकेशन फॉर्म को भरें। शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
  5. कन्फर्मेशन पेज भविष्य के संदर्भ में डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews