Chhindwara: बढे हुए बिजली बिल को कम करने ब्लाक कांग्रेस कमेटी का हल्लाबोल प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

chhindwara

 छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (chhindwara) में कोरोना महामारी का संकट और लॉकडाउन (lockdown) में बेरोजगारी की मार झेल रही जनता को महंगाई के साथ अब मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (madhya pradesh electricity board) ने चार से पांच गुना अधिक घरेलू बिजली बिल (electricity bill) थमाकर उनकी परेशानी बढ़ा दी है। बढे हुए बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस अब सड़को पर उतर आई है। सरकार का ध्यान महंगाई की ओर आकर्षित करने के लिए हल्लाबोल प्रदर्शन सहित बिलों को आग के हवाले कर कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें… चाकूबाज से महिला को बचाने गया पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्तार

घरेलू उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली बिलों को कम करने परासिया विधायक सोहन बाल्मीक की उपस्तिथित में ब्लाक कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा कार्यपालन अभियंता मध्यप्रदेश विद्युत मंडल परासिया के राजीव चतुर्वेदी को सौंपा ज्ञापन , ज्ञापन के पूर्व सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी की। वहीं बढे हुए बिलों को आग के हवाले किया।

यह भी पढ़ें… सबसे अलग मंत्री जी, जनता से जानी हकीकत, अधिकारियों को निर्देश, गरीब के घर किया भोजन

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने अपनी मांगों का उल्लेख किया कि विगत वर्षों से जिन उपभोक्ताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई सब्सिडी का लाभ मिलता रहा है उन्हें वर्तमान मे भी मिले । कोरोना महामारी मे लगे लॉकडाउन के कारण बिजली विभाग के मीटर वाचको द्वारा प्रत्येक माह की घरों की रीडिंग ना लेकर एक साथ दो माह की खपत के आधार पर बिजली के बिल प्रदान किये गये है। जिससे गरीब उपभोक्ता सब्सिडी के लिये लागू किये गये टेरिफ से बाहर हो गये  है।

फलस्वरूप जिनका बिजली बिल 100 रूपये आता था आज उन्हें हजारों रूपये के बिल थमा दिये गये है। जिसका  कांग्रेसियों ने विरोध किया है। बिजली के बिलों की होली जलाकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है>

[dgv_vimeo_video id=”565209046″]

[dgv_vimeo_video id=”565209173″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews