कोरोना कहर : इस जिले में दर्ज किए गए 18 नए पॉजिटिव केस, 1 की मौत

कोरोना कहर : इस जिले में दर्ज किए गए 18 नए पॉजिटिव केस, 1 की मौत

Coronavirus economic impact concept image

दमोह,गणेश अग्रवाल

नोबेल महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है. देश भर में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार में बढ़ रहा है। कोरोना के रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मध्य प्रदेश के दमोह में भी कोरोना का तांडव जारी है। कोरोना के मंगलवार को 18 नाए पाजिटिव मामले सामने आए है, वहीं कोरोना से संक्रमित एक मरीज को आज मौत हो गई है।

दमोह में अब तक कोरोना के कुल 234 मामले सामने आ चुके है, जिसमें से कुल 102 कोरोना एक्टिव केस है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 129 दर्ज की गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन है।

वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अब तक कुल 35 हजार 082 कोरोना के मामले दर्ज किए गए है, जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 8 हजार 756 है। 25 हजार 414 कोरोना से संक्रमित लोग रिकवर होकर अपने घर जा चुके है , वहीं कुल 912 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकि है।

बता दें कि मंगलवार को कुल 13 हजार 361 कोरोना कि जांच की गई है, जिसमें 797 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वही 12 हजार 564 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews